फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deficiencies found during inspection of Sumangalam cold storage

Farrukhabad News: सुमंगलम कोल्ड स्टाेरेज के निरीक्षण में मिलीं कमियां

Sat, 28 Sep 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found during inspection of Sumangalam cold storage
मोहम्मदाबाद। सुमंगलम कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण में आलू शाकभाजी व उद्यान अधिकारी को कमियां मिलीं। कोल्ड संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित सुमंगलम कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। इसके कारण गांव नगला बीच के तीन किसानों की 20 बीघा धान की फसल खराब हो गई। कई ग्रामीणों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। दमकल की टीम ने मौके पर जाकर ढाई घंटे मशक्कत कर अमोनिया गैस सिलिंडर के वॉल्व को बंद किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को आलू शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह, उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह, उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, कनिष्ठ सहायक शिवम सुमंगलम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने पहुंचे। कोल्ड स्टोरेज में मशीन संचालक बिना अमोनिया रोधी सूट पहने ड्यूटी करता पाया गया। पूछने पर उसने बताया कि अमोनिया रोधी सूट उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बीमा संबंधी दस्तावेज भी मैनेजर नहीं दिखा पाया। प्रभारी शीतगृह कनिष्ठ सहायक शिवम ने इस मामले में कोल्ड संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि अमोनिया गैस रिसाव से जन स्वास्थ्य व आस पास के प्राकृतिक संसाधनों की हानि होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थित में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज अधिनियम 1876 के अध्याय आठ के तहत धारा 37 में मुकदमा दर्ज किया जाए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed