फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deeply entrenched in the SP; his wife and brother are Zila Panchayat members.

Farrukhabad News: सपा में गहरी पैठ, पत्नी व भाई जिला पंचायत सदस्य

Sun, 25 Oct 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Deeply entrenched in the SP; his wife and brother are Zila Panchayat members.
फर्रुखाबाद। भ्रष्टाचार में फंसे कंपिल के पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से गहरा नाता है। सैफई परिवार में गहरी पैठ होने से कोई राजनीतिक दांव भी खाली नहीं गया। मां नगर पंचायत अध्यक्ष होने के साथ पत्नी व भाई जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन


सूबे में वर्ष 2012 में सपा सरकार बनने के बाद उदयपाल सिंह की राजनीतिक बुनियाद बेहद मजबूत हो गई। सैफई परिवार से जुड़ा उदयपाल पुलिस में तैनाती के दौरान भी सपा के एक बड़े नेता के लिए काम करता था। इसका महकमे में ही विरोध शुरू हो गया था। जनपद इटावा में वर्ष 2006 में एसओसी प्रभारी की हत्या में भी उदयपाल को आरोपी बनाया गया था। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद उदयपाल सिंह भी राजनीति में उतरा। वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव लड़कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुआ। इसके बाद 2017 में वह दोबारा नगर पंचायत अध्यक्ष बना। इसी दौरान 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उदयपाल की पत्नी गीता यादव व भाई नीलेश यादव जिला पंचायत सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed