फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Decomposed body of a girl found in a sack lying in Bamba, not identified

Farrukhabad News: बंबा में पड़ी बोरी में मिला युवती का सड़ा शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 25 Aug 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a girl found in a sack lying in Bamba, not identified
कंपिल। त्योर खास गांव से चंद कदम दूरी पर एक बंबा में पड़ी बोरी में युवती का सड़ा गला शव बरामद हुआ। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। फाेरेंसिक टीम ने नमूने लिए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव त्योर खास के पास से बिराहिमपुर की ओर एक बंबा जा रहा है। पानी के अधिक दबाव के चलते शुक्रवार रात किसी वक्त बंबा खेतों में कट गया। त्योर खास से करीब 200 मीटर दूर एक पुलिया के पास दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों को पीली बोरी पड़ी दिखी। आसपास के ग्रामीणों ने जब पास में देखा, तो उसमें सड़ांध से दिक्कत हुई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान आदित्य यादव को दी। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने फाेरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। बोरी बाहर निकालकर खोली गई, तो उसमें एक करीब 25 वर्षीय युवती का सड़ा गला शव बरामद हुआ। युवती के शरीर पर काला कुर्ता और काली पजामी है। फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के भेजा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बंबा न कटता तो शव नहीं हो पाता बरामद
ग्रामीणों का कहना है कि बंबा में कई दिन से पानी का बहाव काफी तेज था। गहराई अधिक होने की वजह से बोरी जमीन पर बैठी थी। बंबा खेतों में कट गया, लिहाजा पुलिया की ओर पानी काफी कम हो गया। लिहाजा बोरी ऊपर दिखने लगी। पानी यदि कम नहीं होता, तो शव के पूरी तरह सड़क जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed