{"_id":"68eff164fc8246cdbf0f1b28","slug":"debt-ridden-businessman-missing-scooter-found-on-ganga-bridge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107675-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कर्ज में डूबा व्यापारी लापता गंगा पुल पर मिली स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कर्ज में डूबा व्यापारी लापता गंगा पुल पर मिली स्कूटी
Thu, 16 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21, पांचाल घाट पुल पर खड़ी स्कूटी की जांच करती पुलिस।संवाद
- फोटो : shrinagar news
फर्रुखाबाद। पत्नी को कुछ देर में घर आने की सूचना देकर एक व्यापारी लापता हो गया। उसकी स्कूटी पांचाल घाट गंगा पुल पर खड़ी मिली। गंगा में छलांग लगाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन की। मगर पता नहीं चला।
पुलिस को स्कूटी की लॉक डिक्की में मोबाइल फोन मिला है। शहर कोतवाली के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी राहुल गुप्ता (35) की मन्नीगंज में डिस्पोजल ग्लास व प्लेट का कारोबार है। मंगलवार रात उन्होंने पत्नी को फोन करके कुछ देर में आने की बात कही।
इसके बाद देर रात तक नहीं पहुंचे। रात भर परिजन खोजबीन करते रहे, मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह पिता संतोष कुमार और भाई रोहित गुप्ता ने पांचाल घाट चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने व्यापारी का मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन ट्रेस कराई, तो वह गंगा पुल की मिली। पुलिस परिजनों के साथ पुल पर पहुंची, तो राहुल की स्कूटी खड़ी मिल गई। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।
फील्ड यूनिट ने भी स्कूटी से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से व्यापारी राहुल गुप्ता का मोबाइल बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। देर शाम तक गोताखोरों को लगाकर गंगा में खोजबीन कराई गई।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन राहुल को ऑनलाइन जुआ व गेम खेलने का आदी बता रहे हैं। इसी के चलते उस पर अधिक कर्जा हो गया था। लिहाजा वह काफी परेशान रहता था। हादसे की आशंका को देखते हुए परिजन बेहाल हैं।