फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death of married woman after delivery, commotion of family members

Farrukhabad News: प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman after delivery, commotion of family members
फर्रुखाबाद। ऑपरेशन से पुत्र को जन्म देने के बाद एक विवाहिता की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव मनिकापुर निवासी नितिन शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा (25) को रविवार रात 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई। ससुर ईश्वर चंद्र ने परिजनों के साथ बहू अर्चना को आवास विकास कालोनी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह पांच बजे ऑपरेशन के बाद अर्चना ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद अर्चना की हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टर ने रक्त की जरूरत बताई, तो आठ यूनिट रक्त और दो यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया। दोपहर में अर्चना की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची कादरीगेट थाना पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

अर्चना के ससुर ईश्वर चंद्र ने बताया कि अस्पताल में 25 हजार रुपये जमा करवाए थे। रक्त के 45 सौ और प्लाज्मा के प्रति यूनिट 35 सौ रुपये वसूले गए। आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण बहू की मौत हुई है। अर्चना का विवाह ढाई साल पहले हुआ था। उसका मायका बिकूपुर गांव में है। मायके वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना का पति नितिन शर्मा गांव में ही जन सेवा केंद्र चलाता है। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने टीम के साथ दो जुलाई को छापा मारा था। जन सेवा केंद्र पर फर्जी कागजात बनाने का आरोप लगाकर नितिन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed