{"_id":"5eb6cb1b8ebc3e904f4392e3","slug":"death-of-bike-rider-due-to-car-collision-teacher-serious-farrukhabad-news-knp559287081","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिक्षक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिक्षक गंभीर
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शिक्षक गंभीर
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक चला रहे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि साथी शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। दो भाइयों में छोटा अंकित सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
कायमगंज थाने के गांव नरसिंहपुर निवासी कृपाल सिंह गंगवार का पुत्र अंकित (22) गांव के ही निवासी गोंदा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक आशुतोष गंगवार (35) पुत्र ज्ञानचंद्र गंगवार के साथ शहर आया था। दोपहर साढ़े 12 बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल के पास पहुंचे।
तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे का बाद सवारों समेत बाइक कार में उलझकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और कार एक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवारों के शरीर के एक हिस्से से मांस गायब हो गया। इसके बाद कार सवार दो महिलाएं और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को आवास विकास के एक निजी अस्पताल में ले गए। कुछ ही देर में इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। आशुतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।
अंकित के चाचा राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि बड़ा भाई अवनीश गंगवार है। दो ही भाई थे। परिवार में कोहराम मचा है। बाइक चला रहा अंकित हेलमेट लगाए था। दोनों बाइक सवारों के सड़क पर घिसटने से शरीर के एक हिस्से का काफी मांस गायब हो गया है। अंकित सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले ली है।