{"_id":"5f4be6758ebc3eabec6b24df","slug":"death-farrukhabad-news-knp579753175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर जितेंद्र के गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। हाईटेंशन लाइन के करंट से डीसीएम चालक की मौत हो गई। चालक गाड़ी पर चढ़कर गेहूं की बोरी लाद रहा था। तभी तार छू जाने से हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना राजेपुर के गांव गढ़िया महमदपुर निवासी 31 वर्षीय जितेंद्र सिंह शहर कोतवाली के ठंडी सड़क निवासी संदीप यादव की डीसीएम चलाता था। रविवार की दोपहर बाद जितेंद्र कोतवाली मोहम्मदाबाद के उदय बेयर हाउस निसाई से डीसीएम में गेहूं भरकर राजेपुर के लिए जाने की तैयारी कर रहा था।
जितेंद्र डीसीएम के ऊपर चढ़कर गेहूं की बोरी ठीक करने लगा। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी चालक नसीम खां की सूचना पर यूपी 112 व कोतवाली के दरोगा शैलेंद्र सिंह मौके पर आए। उन्होंने घटनास्थल पर छानबीन कर आसपास के लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता जयचंद्र पुत्र का शव देखकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लाइन नीचे होने की शिकायत की, पर हाईटेंशन लाइन को सही नहीं करवाया गया।
इस कारण रविवार को हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।