{"_id":"61d09bbb8a91cc41ed5b7409","slug":"deaf-youth-dies-due-to-bike-collision-jammed-farrukhabad-news-knp672985590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मूकबधिर युवक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मूकबधिर युवक की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
प्रदीप की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। बाजार कर साइकिल से घर जा रहे मूकबधिर युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस व विधायक ने समझाकर जाम खुलवा दिया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी प्रदीप बाथम (30) खेती करता था। वह सुनने व बोलने में असमर्थ था। प्रदीप शनिवार दोपहर साइकिल से कमालगंज कस्बा में बाजार करने आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर वापस जाते समय रास्ते में गांव बीबीपुर के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने प्रदीप की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप उछल कर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने भागकर सरफाबाद निवासी बाइक चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही प्रदीप की मां लीलावती अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस को ग्रामीणों ने बाइक चालक को सौंप दिया। उसे पुलिस थाने ले आई। कुछ देर बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग कर कमालगंज-जहानगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़ गए। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप के पिता शंभुदयाल की करीब दस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। प्रदीप मां लीलावती के साथ रहता था। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गांव बीबीपुर में घटनास्थल पर रोते बिलखते प्रदीप के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD