फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deadly attack on member and brother, firing

सभासद व भाई पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on member and brother, firing
लोहिया अस्पताल में भर्ती पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गली में घूम रहे 20 पालतू कुत्तों को घर ले जाने की बात कहने पर सभासद और उनके पूर्व सभासद भाई पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियार से घायल कर दिया। गले से चेन लूट ली। फायरिंग करने के बाद एक बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने दो भाइयों और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के गंगानगर निवासी सभासद अभिषेक अग्निहोत्री के भाई आनंद अग्निहोत्री रविवार देर रात घर के बाहर निकले। पशुओं का व्यापार करने वाले पड़ोस के ही सनी व मनी ने अपने 20 पालतू कुत्तों को गली में छोड़ दिया। आनंद ने जब घर ले जाने के लिए कहा तो दोनों भाई हमलावर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने आठ साथियों संग मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर सभासद अभिषेक व उनके पूर्व सभासद भाई मनोज अग्निहोत्री पहुंचे, तो दबंगों ने सरिया, डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। दबंगों ने अभिषेक के गले से दो तोला चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। तीनों भाइयों के लहूलुहान होने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। इसी दौरान गली में खड़ी एक बाइक को भी आग लगा दी।
मारपीट की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल मनोज, आनंद और अभिषेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत खराब होने पर निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने आनंद अग्निहोत्री की तहरीर पर सनी, मनी और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए पुलिस दिन भर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed