{"_id":"690ceeb307ff81ebb8089b18","slug":"deadly-attack-and-firing-on-a-couple-returning-from-a-walk-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-132335-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टहलकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टहलकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी दंपती पर टहलकर घर लौटते समय कार सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। सूचना पर पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी ने दंपती से घटना की जानकारी ली।
आवास विकास कालोनी निवासी संजय तोमर (35) कीटनाशक दवा कंपनी में काम करते हैं। वह रात करीब 8:45 बजे अपनी पत्नी अर्चना तोमर के साथ लकूला रोड पर टहलने निकले। वापस आते समय सामने से घर से कुछ दूरी पर एक स्कूल के पास आए कार सवार लोगों ने लहराते हुए अचानक ब्रेक लगा दी। संजय ने चालक को कार सही चलाने की हिदायत दी। इसी के बाद कार से उतरे चार युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने एक युवक कार से राइफल निकाल लाया और अन्य युवक संजय व उनकी पत्नी से मारपीट करने लगे।
राइफल पकड़ने के दौरान संजय के हाथ में चोट लग गई, वहीं उनकी पत्नी के हाथ में मारपीट के दौरान चूड़ी टूटकर चुभ गई। इससे खून निकलने लगा। इस दौरान युवकों ने राइफल से तीन-चार फायर भी किए। दंपती पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस देखते की कार सवार युवक मौके से भाग गए। हमला करने वाले युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस देर रात तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी रही। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।