{"_id":"66f1ed0ab3fc74355709b794","slug":"dead-body-of-young-man-missing-from-home-found-hanging-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103996-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर से लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर से लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
शमसाबाद। रविवार शाम घर से लापता एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
थाना क्षेत्र के गांव अदूपुर निवासी अखिलेश कुमार (25) रविवार शाम घर से गांव में घूमने की बात कहकर चला गया था। देर रात तक जब नहीं लौटा, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के किसान वीरेंद्र सिंह यादव खेत पर चारा लेने गए थे, तभी अद्दुपुर और संत कुइया के बीच खेत की मेड़ में खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अटल बिहारी, मिंटू, मुकेश, मां सत्यवती का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- -- -