{"_id":"6695769c3f4130d71907d864","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-the-roadside-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103452-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला
विज्ञापन
नवाबगंज। कई महीने पहले पत्नी के बच्चों के साथ मायके चले जाने के बाद से अकेले रह रहे युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला।
क्षेत्र के ग्राम समैचीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क किनारे वीरपुर निवासी अशोक जाटव (40) का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना चौकीदार कुर्बान अली ने थाना पुलिस को दी। इस पर पहुंचे दरोगा इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह, गिरीश कुमार ने जांच कर शव कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि अशोक की पत्नी कई महीने पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी।
अशोक ने कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद से वह आए दिन बंद मकान के सामने लेट जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में शराब ठेका पर गया था। बाद में सड़क किनारे पड़ा रहा। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पत्नी राजेश्वरी देवी, पुत्र अभिषेक (18) व आर्यन (16) हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -