{"_id":"612292c58ebc3e7f4230067a","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-in-maize-field-farrukhabad-news-knp6476477182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस के मुताबिक युवक शराब का आदी था।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बीघामऊ निवासी दिवाकर लाल ने पुत्री उमा देवी का विवाह कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी धर्मेंद्र जाटव (35) के साथ किया था। धर्मेंद्र के एक पुत्र आयु व पुत्री परी है। 19 अगस्त को पत्नी उमा देवी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रविवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर पर भंडारे में लोग शामिल होने जा रहे थे।
तभी मोतीलाल के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। दिवाकर लाल ने शव की शिनाख्त दामाद धर्मेंद्र के रूप में की। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।