{"_id":"6603243eda3557883e009956","slug":"dead-body-of-villager-found-on-railway-track-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109710-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी बबलू गुप्ता(55) का सोमवार सुबह कालोनी के पास ही रेलवे ट्रैक किनारे क्षत- विक्षत हालत में शव मिला।
मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, जीआरपी व आरपीएफ फोर्स मौके पर पहुंची। मंडी चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिव्यांग भाई कमलेश ने पुलिस को बताया कि बबलू शाम को एक युवक के साथ गए थे, तब से नहीं लौटे। उनका कहना था कि बबलू ट्रैक पार कर चुका था। ट्रेन से टकराता तो शव ट्रैक पर मिलता। इससे घटना संदिग्ध है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कमलेश ने बताया बबलू कोतवाली की मैस में खाना बनाने का काम करता था। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। दोनों भाई कांशीराम कालोनी में रहते हैं। (संवाद)