{"_id":"5ff1b5258ebc3e3e7a6aa7ec","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-farrukhabad-news-knp6036638144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
गुलनाज बानों का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
फर्रुखाबाद। एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव कब्जे में ले लिया है।
शहर कोतवाली के सिंधी कालोनी के सामने कब्रिस्तान निवासी राशिद अली पत्नी के साथ रविवार सुबह आठ बजे कुइयां बूट गए थे। घर में उनकी 15 साल की बेटियां गुलनाज बानो और आठ साल की फरनाज बानो थीं। बताते हैं कि फरनाज घर के बाहर खेल रही थी।
बाहर बंधी बकरी चिल्ला रही थी, तो वह गोभी के पत्ते लेने सुबह करीब 10 बजे मकान के दरवाजे पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसने हाथ डालकर कुंडी खोल ली। अंदर पहुंची, तो बहन गुलनाज को फंदे पर लटके देखा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। फोन पर सूचना मिलने पर राशिद अली भी घर पहुंच गए। सूचना मिलते ही रेलवे रोड चौकी प्रभारी रामकेश यादव पहुंचे।
उन्होंने जांच की। फोरेंसिक टीम को बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया, सुबह बेटी ने खाना बनाकर खिलाया था। उसके बाद ही वह पत्नी के साथ गमी में गए थे। वहीं सूचना मिली थी। चौकी प्रभारी ने बताया, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
एक युवक से विवाद की चर्चा
बीते महीने एक युवक को घर के आसपास देेखकर उसे घूमने से रोका गया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उस दिन पुलिस भी आ गई थी। युवक को ले गई, मगर बाद में छोड़ दिया गया था।