फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of mother-daughter found in room, fear of murder

कमरे में पड़े मिले मां-बेटी के शव, हत्या की आशंका

Tue, 21 Jul 2020 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of mother-daughter found in room, fear of murder
घटना स्थल पर बैठी बहू, बच्चे व लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
कमरे में मिले मां-बेटी के शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी में मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में वृद्धा और बेटी के शव अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले। शव कई दिन पुराने होने से बदबू आ रही थी और कीड़े भी पड़ गए थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मृतका के पुत्र से पूछताछ की। उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही किसी से कोई रंजिश होने की जानकारी दी। पुलिस के शक की सुई नजदीकी व्यक्ति पर है।
मोहल्ला गंगानगर कालोनी की कबाड़ वाली गली स्थित घर में रामकली उर्फ राधा (70) पत्नी स्व. द्वारिका प्रसाद अपनी बेटी लक्ष्मी (35) के साथ रहती थीं। बेटा विमल प्रताप उर्फ लालू दो माह से पत्नी व बच्चों के साथ कायमगंज में अपनी ससुराल में रह रहा है। मां व बहन से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले कई दिन से न तो रामकली घर से निकली और न ही लक्ष्मी। मंगलवार सुबह 10 बजे मकान से बदबू आने पर सामने रह रहे सेवानिवृत्त शिक्षक लालाराम शर्मा ने बेटे लालू को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर लालू अपनी पत्नी प्रीती और तीन बच्चों के साथ दोपहर को करीब 12 बजे यहां पहुंचा। वह बाहर पड़ा ताला खोलकर ऊपर गया, तो मां और बहन के शव अलग-अलग चारपाई पर पड़े थे। उनसे बदबू आ रही थी और कीड़े भी पड़ गए थे। उसकी सूचना पर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी पहुंचे। एएसपी अजय प्रताप ने बेटे से एकांत में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मां व बहन से आए दिन विवाद होने के कारण ससुराल में रहने की जानकारी दी। बताया कि वह 13 जुलाई को घर आया था। दो दिन रुकने के बाद 15 जुलाई को वापस ससुराल चला गया था। जाते समय उसने पड़ोसी लालाराम को कायमगंज जाने की जानकारी दी थी। लालू ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया और रंजिश की बात बताई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। लालू सिलाई का काम करता है और वह सब्जी की ठेली आदि भी लगा लेता है।

‘पूरे मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रंजिश की बात भी समाने नहीं आई है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम में स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ -अजय प्रताप, एएसपी, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed