फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of girl student found hanging, forensic team investigates

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच

Fri, 21 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl student found hanging, forensic team investigates
कमालगंज। कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजन बेहाल हो गए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। संदिग्ध मामला देख फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी नेहा (16) रेलवे रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नेहा के परिजन दूसरी मंजिल पर बने कमरे में थे। तभी नेहा ने प्रथम तल पर बने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। नीचे आने पर परिजनों ने शव लटका देखा, तो रो-रोकर बेहाल हो गए। मां ममता, बहन निशा व नायरा ने शव को फंदे से उतार दिया। शाम करीब 4 बजे ममता ने घटना के संबंध में थाने पहुंचकर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश राय, दरोगा कैलाश बाबू ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ममता ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे नेहा बहन निशा के पुत्र सुशील के साथ तपस्वी बाग स्थित मंदिर गई थी। वहां से टेंपो सवार तीन युवक नेहा का अपहरण कर ले गए। सुशील ने घर आकर इसकी जानकारी दी। खोजबीन के दौरान मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पुत्री मिली। पुत्री के साथ तीनों युवकों ने मारपीट की। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। इसी से परेशान होकर पुत्री ने आत्महत्या की है। नेहा के पिता पिंटू हरियाणा के पानीपत में नौकरी करते हैं। उसके दो भाई अप्पू व सागर हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मौत का कारण स्पष्ट करने को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed