फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of driver found in Tempo, fear of murder

टेंपो में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 05 Jan 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of driver found in Tempo, fear of murder
घटना स्थल पर जांच करते एएसपी त्रिभुवन सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
घर से सवारी लेकर अमृतपुर जाने की कहकर शनिवार शाम निकले चालक का शव उसी के टेंपो में सीट के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। मौके पर डॉग स्क्वायड ने पहुंच कर छानबीन की और फारेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस दुर्घटना मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला तिर्वाकोठी निवासी रामपाल नागर का 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार टेंपो चलाता था। वह शनिवार सुबह टेंपो लेकर निकला। दोपहर को घर पहुंच गया। शाम चार बजे घर जब घर से निकला तो भाई अवधेश से अमृतपुर की तरफ सवारियां लेकर जाने की बात कही। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

वह मोबाइल भी नहीं रखता था। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे अवधेश के पास फोन आया कि भाई का शव पांचाल घाट स्थित महाकाल मंदिर वन चेतना केंद्र के पास टेंपो में पड़ा है। इस पर सभी परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने छानबीन की। दोपहर 12 बजे एएसपी त्रिभुवन सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय का शव टेंपो में पीछे सीट के बीच में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। अंदर भी काफी खून पड़ा था। फारेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की। अवधेश ने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त की। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत पुष्टि की गई है।
दो लोग बता रहे, उनके सामने हुई दुर्घटना
मसेनी के अमित कुमार और महेंद्र भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके सामने ही मसेनी के पास यह टेंपो पलटा था। टेंपो एक अन्य व्यक्ति चला रहा था। उन लोगों ने ही इसे टेंपो में लिटाया था और लोहिया अस्पताल भेजा था।
अब सवाल है कि टेंपो वन चेतना केंद्र के पास कैसे पहुंचा। दूसरी तरफ शनिवार शाम से रविवार सुबह साढ़े 10 बजे तक करीब 14 घंटे तक किसी ने टेंपो में शव देखा ही नहीं है। वहां से पुलिस भी नहीं निकली और जो साथ में था वह कहां चला गया। इन सवालों के जवाब जांच में खोजने ही होंगे।

पत्नी, पुत्री, मां रो-रोकर बेहाल
चालक संजय कुमार की पत्नी आशा, मां विमला और 13 साल की पुत्री मोहिनी का रो-रो कर बेहाल हो गईं। वह टेंपो चलाकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
पुलिस ने टेंपो के पूर्व चालक को हिरासत में लिया
संजय जिस टेंपो को चला रहा था, उसे तीन दिन पहले तक दूसरा चालक चलाता था। पुलिस ने शक के आधार पर पांचाल घाट निवासी चालक को शाम के वक्त हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed