फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a young man found lying in a drain near a liquor vend

Farrukhabad News: शराब ठेके के पास नाली में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 19 Feb 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in a drain near a liquor vend
कायमगंज। गल्ला मंडी स्थित देशी शराब के ठेके के पास नाली में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद वहां पहुंचे भाई ने शव की पहचान कर ली। भाई ने बताया उसका भाई शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


रविवार सुबह गल्ला मंडी स्थित देशी शराब के ठेके के पास नाली में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर रामअवतार व मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप व अन्य पुलिस फोर्स पहुंचा। शव को नाली से बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद मृतक का भाई राजेश पहुंचा।
विज्ञापन

राजेश गांव प्रेमनगर में रहकर सिलाई का काम करते हैं। राजेश ने बताया कि यह उनका भाई अमित है। वह शराब पीने का आदी था। अक्सर नशे की हालत घर पर गाली गलौज व मां चमेली देवी से मारपीट करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओवरडोज शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। अमित नौ भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसके भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बहन है। अमित अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed