{"_id":"66fda9c177c7aa22fc05a914","slug":"dead-body-of-a-laborer-found-hanging-in-the-garden-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116173-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाग में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाग में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
कंपिल। आम के बाग में मजदूर फंदे पर लटका हुआ मिला। मजदूर मंगलवार को खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था।
परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी सागर गौतम (20) मजदूरी करता था। वह मंगलवार की शाम घर से निकला तो देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। एक ग्रामीण ने घर से सौ मीटर दूर जोगपाल शाक्य के आम के बाग में गुड्डू को दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ पाया और परिजनों को जानकारी दी।
मां सुनीता व भाई आशीष समेत परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया और घर ले आए। सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। परिजन आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ भी नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम में मजदूर की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।