फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a laborer found hanging from a tree

Farrukhabad News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Wed, 22 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging from a tree
फर्रुखाबाद। मजदूर का शव शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। सोमवार को मजदूर ने घर में दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मजदूर शराब पीने का आदी था। पुलिस ने जांच कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी अमित कुमार उर्फ नन्हे (26) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। अमित शराब के नशे में आए दिन गाली गलौज करता था। पिता राम विलास सहित परिवार के अन्य लोग इसका विरोध कर अमित को फटकारते थे। सोमवार को अमित दिन में ही शराब के नशे में आया। वह गाली गलौज करने लगा। परिजनों के फटकारने पर अमित ने घर के कुंडे में फंदा लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

परिजनों ने रस्सी छीनकर रख दी। इसके बाद अमित ने जामुन के पेड़ पर फंदा लगा लिया। परिजनों ने देख लिया। उसको फंदे से उतार लिया। रात को किसी समय अमित घर से निकल गया। परिजनों को उसकी भनक नहीं लगी। मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए खेत की ओर गए। जहां ग्रामीणों ने अमित को शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर पिता रामविलास, मां उर्मिला, भाई रणधीर, कुलदीप मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामविलास ने बताया कि पुत्र अमित कुमार शराब पीने का आदी था। वह शराब के नशे में गाली-गलौज करता था। विरोध करने पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित की बहन आरती व लाली की शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम में अमित की फंदा लगने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed