फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body found in roadside, not identified

सड़क किनारे वृद्ध का शव मिला, शिनाख्त नहीं

Thu, 17 Dec 2020 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in roadside, not identified
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के अचरा रोड पर गांव जहानपुर बंबा के पास गुरुवार सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने वृद्ध की दुर्घटना में मौत मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटें हैं। चेहरे को किसी जानवर ने नोंच लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अचरा रोड पर गांव जहानपुर बंबे के पास करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा था। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल डॉ. विनय राय व एसएसआई संतोष कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को करीब 10 मीटर तक घिसटने के निशान मिले। इससे अनुमान लगाया कि अज्ञात वृद्ध किसी वाहन से टकराकर घायल हो गया और ठंड में रात भर घायल हालत में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। शरीर पर मामूली चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे को किसी जानवर ने नोच लिया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। संतोष कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
वृद्ध नीले रंग का नेहरू कोट, सफेद कुर्ता, हरा चेकदार अंगौछा, स्लेटी चेकदार तहमद पहने था। शव के पास चप्पलें और नीले रंग का कंबल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed