फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DD reached Mandi to collect charges from suspended employees

Farrukhabad News: निलंबित कर्मचारियों से चार्ज दिलाने मंडी पहुंचे डीडी

Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
DD reached Mandi to collect charges from suspended employees
फर्रुखाबाद। उपनिदेशक मंडी कानपुर शुक्रवार को निलंबित कर्मचारियों से चार्ज दिलाने शहर की सातनपुर मंडी पहुंचे। सूचना पर चार कर्मचारी तो चार्ज देने पहुंच गए, लेकिन फर्जीवाड़ा में निलंबित चल रहे तत्कालीन सचिव कैशबुक देने नहीं आए।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में फर्जीवाड़ा करने में निलंबित हुए तत्कालीन सचिव रामसेवक वर्मा ने अभी तक चार्ज हस्तांतरित नहीं किया। वहीं लापरवाही के मामले में निलंबित चल रहे मंडी लिपिक बृजेंद्र सिंह गौर, पूनम कठेरिया, मंडी निरीक्षक शिवम सक्सेना व दिव्यांशु शुक्ला ने भी चार्ज हस्तांतरित नहीं किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी उपनिदेशक संतोष कुमार सातनपुर मंडी पहुंचे। निलंबित सभी कर्मचारियों को चार्ज हस्तांतरण के लिए बुलाया। डीडी के निर्देश पर निलंबित मंडी निरीक्षक व लिपिक पहुंचे और चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की। उपनिदेशक के निर्देश के बावजूद तत्कालीन मंडी सचिव रामसेवक वर्मा कैशबुक का चार्ज देने नहीं आए। मंडी प्रभारी सचिव सूरज सक्सेना ने बताया कि वित्तीय मामलों का चार्ज लिपिक ज्ञानेश को हस्तांतरित किया जा रहा है, जबकि अन्य पत्रावलियों का पटल प्रभार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय राठौर को हस्तांतरित किया जा रहा है। निलंबित चल रहे तत्कालीन सचिव रामसेवक वर्मा चार्ज देने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी की समस्याएं उठाई
कायमगंज। उपनिदेशक संतोष कुमार ने कायमगंज मंडी का निरीक्षण किया। वहां मंडी से बाहर सुपर मार्केट की 25 दुकान व्यापारी खाली नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर मंडी अधिकारियों व व्यापारियों के बीच तनातनी चल रही है। उपनिदेशक ने इन दुकानों को खाली कराने की रणनीति बनाई। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने उपनिदेशक से मुलाकात कर मांग की कि जो व्यापारी दुकान चला रहे हैं, उन्हीं के नाम नए सिरे से आवंटन कर दिया जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, रजनेश कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता आदि ने उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली व्यवस्था, पेयजल, सफाई, खराब हैंडपंप ठीक कराने, मंडी में वेयर हाउस का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed