{"_id":"6751e57c83af7512e709e141","slug":"dcm-tramples-wedding-procession-and-band-personnel-condition-critical-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104714-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बराती और बैंड कर्मी को डीसीएम ने रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बराती और बैंड कर्मी को डीसीएम ने रौंदा, हालत गंभीर
Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बारात निकलते वक्त युवक नाचने में मस्त थे, उसी समय तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बराती और बैंड कर्मी को रौंद दिया। दोनों का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी सुधीर श्रीवास्तव उर्फ टिंकू की पुत्री जागृति की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव रतौली निवासी मुन्नालाल श्रीवास्तव के पुत्र पवन के साथ तय हुई थी l चार दिसंबर को बारात मदनपुर आई थी। रात नौ बजे बरातियों का स्वागत सत्कार करने के बाद इटावा-बरेली हाइवे पर स्थित चौकी मदनपुर के सामने एक मकान में तिलक समारोह की रस्म हो रही थी l इसके बाद द्वाराचार की तैयारी होने लगी l
घर से 100 मीटर दूर हाइवे पर बराती बैंडबाजे के साथ नाचते हुए आ रहे थे l रात करीब 10 बजे बेवर की तरफ से आ रही डीसीएम ने बाराती रतौली निवासी शिवा तथा बैंड कर्मी इटावा रोड बेवर निवासी रामजीत सक्सेना को टक्कर मार दी l इससे गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए l घायलों को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराने के बाद आगरा ले जाया गया है। शादी की रस्मों पूरी करके लड़की की विदा की गई। बरात रात में ही घर लौट गई।