{"_id":"65f88a9689f5cbf73404f984","slug":"dcm-full-of-cattle-caught-one-dead-many-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102410-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोवंशों से भरी डीसीएम पकड़ी, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोवंशों से भरी डीसीएम पकड़ी, एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
अमृतपुर। गोरक्षक दल ने घेराबंदी कर कंपिल क्षेत्र में कटने जा रहे गोवंशों से भरी एक डीसीएम पुलिस को पकड़वा दी। उसमें मौजूद 27 गोवंशों में एक की मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं। एसडीएम का सहयोग न मिलने पर मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा। गोवंशों को कुड़री सारंगपुर गोशाला भिजवाया गया।
सोमवार दोपहर बाद जलालाबाद की ओर से डीसीएम में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के दलवीर सिंह, शिवम, अंकित, रत्नेश कुशवाह ने जानकारी राजेपुर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीएम अमृतपुर थाना क्षेत्र में पहुंची तो गोरक्षक दल की टीम ने पुलिस को सूचना देकर घेराबंदी शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष मीनेश पटौरी ने डीसीएम को रुकवा लिया। उसमें सवार चालक समेत तीन लोगों ने भागने का प्रयास किया, मगर दौड़ाकर दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान डीसीएम में 27 गोवंश भरे मिले। इसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि कई घायल थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से गोशाला में भेजने की जानकारी दी, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद डीएम को बताया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर गोवंशों को कुड़री सारंगपुर गोशाला भिजवाया गया। तीन लोग पुलिस की हिरासत में हैं। गोरक्षक दल ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीसीएम चालक ने पुलिस को बताया कि वह कंपिल के गांव सुल्तानपुर में गोवंशों को लेकर जा रहे थे।