फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DCM collided with a standing truck, helper died

Farrukhabad News: खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, हेल्पर की मौत

Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with a standing truck, helper died
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकराकर डीसीएम सवार हेल्पर की मौत हो गई। डीसीएम मोबिल ऑयल भरकर दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। परिजनों ने साजिश का शक जताया है। हेल्पर का एक माह पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट्रल जेल के पास 26 अप्रैल की देर रात मोबिल ऑयल भरी डीसीएम सामने खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें मैनपुरी के करहल कस्बा निवासी हेल्पर विवेक कुमार (24) घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों में मातम छा गया। विवेक के ससुर भोगांव मोहल्ला ऊपरटीला निवासी राकेश ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने अपनी बेटी रवीना का विवाह किया था।
विज्ञापन

मौत में साजिश है। डीसीएम को इस रूट पर लाने का कोई मतलब नहीं है। दिल्ली से कन्नौज होकर नेशनल हाइवे से लखनऊ जाते हैं। दामाद की हत्या की गई है। पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। रवि, राहुल, आकाश और दो बहनें साधना व संगीता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवेक की पत्नी रवीना के हाथों की अभी मेंहदी तक नहीं छूटी हैै। एक माह पहले शादी के बाद विवेक पत्नी को दिलासा देकर गया था कि वह जल्द लौटेगा। क्या पता था कि भगवान को कुछ और ही मंजूर है। वह अपनी सास और मां से लिपट कर कभी बेसुध होकर जमीन पर गिर जाती, तो कभी दहाड़ें मारने लगी। सास से लिपटकर बस यही चीखती रही कि मम्मी वो मुझे बुला रहे हैं। अब वह भी उनके साथ जाएगी। रवीना की हालत देख हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed