{"_id":"63164476588a6374b01c4440","slug":"dap-clashes-at-iffco-center-police-divided-farrukhabad-news-knp716582176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको केंद्र पर पुलिस सुरक्षा में बांटी गई डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको केंद्र पर पुलिस सुरक्षा में बांटी गई डीएपी खाद
विज्ञापन
कायमगंज। इफ्को केंद्र पर डीएपी लेने के लिए सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था बिगड़ती देख केंद्र प्रभारी को पुलिस सुरक्षा में खाद बंटवानी पड़ी।
नगर के कंपिल रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी व लाल कुआं रोड स्थित सहकारी समिति उत्तरी में कई दिनों से डीएपी नहीं है। आलू, सरसों की बुआई व तंबाकू की पौध तैयार करने के लिए खाद की मांग बढ़ी है। सोमवार सुबह मंडी इफ्को केंद्र पर डीएपी आने की जानकारी किसानों को मिली तो भीड़ जमा हो गई। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने महिलाओं व पुरुषों की लाइन लगाकर खाद का वितरण कराया।
इफ्को केंद्र प्रभारी रोहित सोलंकी ने बताया कि दो सितंबर को 1200 बोरी डीएपी आई थी। 859 का वितरण हो चुका है। 341 बची हैं, उनका वितरण किया जा रहा है। दो हजार बोरी की डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
सहकारी समिति दक्षिणी के सचिव राजीव पाल ने बताया कि डीएपी की डिमांड की गई है। जल्द ही मिल जाएगी। उत्तरी समिति के सचिव दीपू ने बताया कि 500 बोरी डीएपी आ चुकी है। डीडी नंबर न मिलने से वितरण शुरू नहीं हुआ। मंगलवार से वितरण होगा।
डीएपी के साथ दी जा रही नैनो यूरिया
गांव भोगपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि खाद लेने के लिए सुबह आठ बजे आ गए थे। 10.30 बजे पुलिस के आने पर लाइन लगाई गई, इसमें सबसे पीछे हो गए। डीएपी के साथ 240 रुपये की नैनो यूरिया भी लेना पड़ रही है।
गांव खजुरिया निवासी सोमवीर ने बताया कि इस समय आलू, सरसों, तंबाकू की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत पड़ रही है। मांग बढ़ने से मारामारी हो गई है। समितियों पर खाद नहीं मिल रही है।