{"_id":"61d49691275c91664755618b","slug":"dalal-farrukhabad-news-knp67356652","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाल को दिए 90 हजार डूबे, ट्रांसफार्मर भी गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाल को दिए 90 हजार डूबे, ट्रांसफार्मर भी गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नलकूप कनेक्शन जल्दी लेने के चक्कर में किसान ठगी का शिकार हो गया। विभाग में रुपये जमा करने के बजाए दलाल को 90 हजार रुपये दे दिए। उसने एस्टीमेट बनवाए बिना फर्जी तरीके से खंभे, तार व ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू कर दी। एक वर्ष पहले दलाल ट्रांसफार्मर खोल ले गया तब किसान को ठगी की जानकारी हुई। दलाल किसान को टरकाता रहा। मंगलवार को डिवीजन कार्यालय में आमना सामना होने पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात एक्सईएन तक पहुंची तो उन्होंने जांच की बात कही है।
गांव महलई के किसान कन्हैयालाल ने वर्ष 2016 में नलकूप में बिजली कनेक्शन के लिए सामान्य योजना से आवेदन किया था। इसके लिए प्रोसेडिंग फीस (प्रक्रिया शुल्क) 110 रुपये विभाग के कार्यालय में जमा किए। प्रक्रिया शुल्क पर दर्ज ब्योरा के आधार पर एक ठेकेदार के पास काम करने वाले दलाल ने कन्हैयालाल से संपर्क कर 90 हजार रुपये में जल्दी कनेक्शन दिलाने का झांसा दिया।
कन्हैयालाल ने दलाल को 90 हजार रुपये दे दिए। 20 दिन बाद दलाल ने दो पोल लगाकर लाइन खिंचवाई और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली चालू करा दी। कन्हैयालाल के अनुसार उन्होेंने दलाल के कई बार 90 हजार रुपये की रसीद मांगी लेकिन उसने नहीं दी। करीब चार साल तक कन्हैयालाल का नलकूप चलता रहा।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व दलाल ट्रांसफार्मर उतरवा ले गया। उसने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही थी। काफी दिनों बाद भी दूसरा ट्रांसफार्मर न आने पर कन्हैयालाल ने दलाल से संपर्क किया। दलाल ने बताया कि जेई ने 90 हजार रुपये लिए थे लेकिन विभाग में धनराशि जमा नहीं की।
दलाल रुपये दिलाने का आश्वासन देकर चला गया था। मंगलवार को डिवीजन कार्यालय पहुंचे कन्हैयालाल ने दलाल को पकड़ लिया। रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी तो भीड़ लग गई। दलाल ने जेई से रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। कन्हैयालाल ने बताया कि शिकायत अधिकारियों से की है। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है, जांच कराएंगे।