{"_id":"5eac12168ebc3e90ae67b41e","slug":"dairy-operator-hanged-young-woman-hanging-from-the-noose-farrukhabad-news-knp557883522","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक ने लगाई फांसी, विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक ने लगाई फांसी, विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
आकाश उर्फ भोला का फाइन फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी संचालक ने लगाई फांसी, फंदे से लटकी मिली युवती
फर्रुखाबाद/संकिसा। परिवार में मामूली कहासुनी के बाद युवक ने कमरे की कुंडी बंद करके फांसी लगा ली। उधर, एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति, सास-ससुर समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पहली घटना में मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी आकाश यादव उर्फ भोला (23) पुत्र स्व. रमेश चंद्र डेयरी संचालक था और भूसा विक्रेता भी था। शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे भैंसों का दूध निकाला। इसी समय मां और भाई से कुछ कहासुनी हो गई। वह कमरे में चला गया। मां आंगन में बर्तन धोने लगीं और छोटा भाई विकास भैंसों को चारा डालने लगा।
पड़ोसी दूध लेने घर पहुंचे, तो मां ने भोला को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर मां देखने गई। कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी, खिड़की पर पर्दा पड़ा था। दरवाजे खटखटाए, तो कोई आवाज नहीं आई। विकास ने डंडे से पर्दा हटाया, तो भोला पंखे पर दुपट्टे से लटका था। दरवाजा तोड़कर उसे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
भोला की सबसे छोटी बहन की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी चौथी भी नहीं चली थी। तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। दूसरी घटना में संकिसा प्रतिनिधि के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव लाहौरी नगला निवासी अरविंद यादव की शादी दो वर्ष पूर्व अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव माखन नगला निवासी कमला देवी (25) से हुई थी। अरविंद बाहर दरवाजे पर सो रहा था।
अन्य परिजन भी सो गए थे। शुक्रवार सुबह परिजन जब उठकर अंदर कमरे में गए तो कमला देवी का शव फंदे पर लटकता मिला। ससुराली शव उतारकर घर से भाग गए। सूचना पर पहुंचे कमला देवी के भाई अनिल कुमार यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि ससुराली बाइक और सोने की चेन मांग रहे थे।
सूचना पर पहुंचे कायमगंज नायब तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने जांच की। भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद कुमार, जेठ शिवराज सिंह, जेठानी वंदना देवी, देवर मोरपाल, देवरानी श्रीदेवी, ससुर वीर सिंह, सास सरस्वती देवी पर मुकदमा दर्ज कराया है।