फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dahlia's constable posted in Kanpur, corona positive

कानपुर में तैनात दहलिया का भी सिपाही कोरोना पॉजिटिव

Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dahlia's constable posted in Kanpur, corona positive
कानपुर में तैनात दहेलिया का भी सिपाही कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना से जनपद भले ही मुक्त हो, लेकिन अन्य जनपदों में यहां के लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कानपुर में तैनात गांव दहेलिया निवासी सिपाही भी पॉजिटिव पाया गया है। इससे वह कानपुर के अस्पताल में भर्ती है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी सिपाही कानपुर में एसएसपी आवास पर तैनात है। वह परिवार सहित कल्याणपुर में रहता है। एसएसपी आफिस के एलआईयू इंस्पेक्टर के कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर एसएसपी व आईजी कार्यालय के सभी कर्मचारियों की 27 अप्रैल को जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

दो मई को आई जांच रिपोर्ट में कुल 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी सिपाही भी शामिल है। सिपाही को जाजमऊ स्थित जीवन बीमा अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पत्नी व बच्चे को कल्याणपुर के रामा डेंटल हास्पिटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने बताया कि कई माह से वह अपने दहेलिया स्थित घर नहीं गया। वहीं कानपुर के बजरिया थाने में तैनात गांव तकीपुर निवासी सिपाही भी दो मई को ही पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed