{"_id":"62c0918dc5b0ef4f3677878a","slug":"dahej-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp705522096","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन, अंगूठी मिलने के बाद बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन, अंगूठी मिलने के बाद बनी बात
विज्ञापन
कंपिल। चेन व अंगूठी न मिलने पर तिलक समारोह में हंगामा हो गया। दो दिन चली पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने चेन व अंगूठी लाकर दी तब वर पक्ष बरात ले जाने को राजी हो गए। इसके बाद शादी वाले घर में ढोलक की थाप गूंजी। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुए।
कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी भट्ठा मजदूर ठेकेदार के पुत्र की शादी कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव की युवती से तय हुई थी। कस्बे के बाईपास रोड स्तिथ एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर आए थे। लड़की के भाई ने तिलक में लड़के को बाइक की चाबी दी, लेकिन दहेज में तय होने के बाद भी चेन व अंगूठी न देने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई।
लड़के पक्ष ने कहा कि जब चेन व अंगूठी दोगे बरात तभी जाएगी। इस पर लड़की पक्ष ने घर न होने पर गेस्ट हाउस में तिलक चढ़ाने का उलाहना दिया। विवाद बढ़ने पर लड़के पक्ष ने बाइक खड़ी कर ली।
विज्ञापन
तिलक में आए बर्तन आदि सामान फेंक दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग वापस चले गए। इस मामले में दो दिन तक चली पंचायत के बाद शनिवार को लड़की पक्ष के लोग चेन व अंगूठी दे गए। इसके बाद पांच जुलाई को बरात जाने की बात पक्की हो गई।