फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dabish at the house of embezzlement accused, police returned on protest

Farrukhabad News: गबन के आरोपी के घर दबिश, विरोध पर लौटी पुलिस

Wed, 22 Feb 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dabish at the house of embezzlement accused, police returned on protest
फर्रुखाबाद। एचडीबी फाइनेंस सर्विसेज में फर्जीवाड़ा करके ढाई करोड़ के गबन के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। गेट पर पहुंचते ही घर की महिलाओं ने आड़े हाथों लिया। काफी प्रयास के बावजूद पुलिस अंदर नहीं घुस सकी, जबकि आरोपी घर में मौजूद बताया जाता है। पुलिस खाली हाथ ही लौट आई।
विज्ञापन

एचडीबी फाइनेंस सर्विसेज के कलेक्शन मैनेजर सचिन मिश्रा ने शहर कोतवाली में 18 अगस्त 2021 को मैनपुरी के बेवर थाने के गांव टोडरपुर निवासी प्रशांत दुबे, फतेहगढ़ के गाड़ीखाना निवासी शोभित सक्सेना, संकिसा बसंतनगर के अनुज कुमार, आगरा के आवास विकास कालोनी निवासी हिमांशु द्विवेदी, कानपुर सर्वोदयनगर के ऋषि भट्ट, फतेहगढ़ के धर्मेंद्र, रवि व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि कागजों में हेरफेर कर बैंकों में खाता खुलवाकर ढाई करोड़ रुपये के फर्जी लोन देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इस मामले में गाड़ीखाना के शोभित सक्सेना को छोड़ अन्य लोग हाजिर हो चुके हैं। इसकी विवेचना कर रहे घुमना चौकी प्रभारी मोहन सिंह, दरोगा सुबोध यादव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शाम को दबिश दी। पुलिस ने जैसे ही शोभित का दरवाजा खटखटाया, तो महिलाएं बाहर आ गईं। उन्होंने पुलिस को आड़े हाथों ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ महिला सिपाही न होने की वजह से पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे। काफी प्रयास के बावजूद महिलाओं ने पुलिस को अंदर नहीं घुसने दिया। उन्होंने घर की तलाशी का वारंट लाने की बात कही। जांच अधिकारी बिना मकान में घुसे ही बैरंग लौट आए। पुलिस का कहना है कि अन्य सभी आरोपी हाजिर हो चुके हैं। शोभित फरार चल रहा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed