फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   D-Pharma student raped in private hospital on the pretext of marriage

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर डी-फार्मा की छात्रा से निजी अस्पताल में दुष्कर्म

Wed, 10 Apr 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
D-Pharma student raped in private hospital on the pretext of marriage
फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में नौकरी देने के बाद शादी का झांसा देकर एक डी-फार्मा की छात्रा से कई महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां से छह लाख रुपये भी वसूले गए। शादी से इन्कार करने पर पिता दोस्तों संग बात करने पहुंचे, तो हमला किया। शिकायत के दो माह बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती बघार स्थित एक मेडिकल काॅलेज में डी-फार्मा की छात्रा है। वह रेलवे स्टेशन के पास किराये के कमरे में रहती थी। चार साल पहले एक मुलाकात के बाद से नवाबगंज थाने के गांव हुसैनपुर निवासी भानुप्रताप ने फोन पर बातचीत शुरू कर दी। चार माह पहले भानु ने जसमई स्थित एक निजी अस्पताल में आठ हजार महीने पर नौकरी और रहने के लिए कमरा देने की बात कही। वह वहां नौकरी करने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन भानु ने शराब के नशे में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसकी जानकारी देने पर मां ने भानु प्रताप से बात की। वह शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद वह दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां से आरोपी ने कई बार में छह लाख रुपये भी ले लिए। जब शादी के लिए कहा, तो उसने जान से मारने की नियत से 28 जनवरी को गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमुश्किल वहां से भागी। पिता दो सहयोगियों के साथ भानु प्रताप से बात करने आए तो उसने चाकू मारकर एक दोस्त को घायल कर दिया। 13 फरवरी को छात्रा के मोबाइल पर आत्महत्या करके परिजनों को फंसाने की धमकी का मैसेज भेजा। वह कई नंबरों से फोन करके परेशान कर रहा है। पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-----
लखनऊ में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की धमकी के बाद लिखा मुकदमा
पीड़िता ने 28 मार्च को राज्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा। इसमें पूरा घटनाक्रम बताने के बाद लिखा कि थाने में शिकायत के करीब दो माह बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब यदि एक सप्ताह में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो वह नौ अप्रैल सुबह 11 बजे लखनऊ में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देगी। इसी धमकी के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया।

----
पीड़िता के साथ जो भी घटना हुई, उन्हें पहले की कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही उन्हें तहरीर मिली तो भानुप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
-अमित गंगवार, थानाध्यक्ष, मऊदरवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed