{"_id":"6abfffbf097d013fbb0d99e8","slug":"cyber-crime-farrukhabad-news-c-12-1-knp1094-1670824-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से 1.38 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से 1.38 लाख रुपये उड़ाए
Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साइबर ठगों ने मोबाइल फोन पर कॉल कर एक महिला के बैंक खाते से 1.38 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मोहल्ला सेनापति स्ट्रीट निवासी रीना शुक्ला के पास 25 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे एक फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बातों में उलझाकर तीन बार में उनके बैंक खाते से 1.38 लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने पहली बार 80 हजार, दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 38 हजार रुपये निकाले। पैसा यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। रकम निकालने के बाद ठग ने मोबाइल बंद कर दिया। रीना शुक्ला ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ने अज्ञात साइबर ठगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दरोगा शिवकुमार ने जांच शुरू कर दी है। संवाद