{"_id":"678a971506142dff7403a47c","slug":"customer-absconds-after-taking-loan-worth-lakhs-through-fake-salary-slip-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119717-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी सैलरी स्लिप से लाखों का लोन लेकर फरार हुआ ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी सैलरी स्लिप से लाखों का लोन लेकर फरार हुआ ग्राहक
विज्ञापन
कायमगंज। एक रेलवे कर्मचारी की फर्जी सैलरी स्लिप व अन्य दस्तावेज जमा करके स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा कायमगंज ने 13,56,200 रुपये का लोन पास करा लिया। जांच-पड़ताल के दौरान फर्जी सैलरी स्लिप का मामला पकड़ा गया तो बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बैंक के शाखा प्रबंधक ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बाई पास रोड स्थित स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के प्रबंधक सुनील गुप्ता ने तहरीर दी। बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके बैंक में फर्रुखाबाद के रेलवे मैकेनिकल के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ कर्मचारी से सैलरी स्लिप मांगी गई। इस पर गुडडू नाम के कर्मचारी ने रेलवे की सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बैंक में जमा करवा दिए। सात जनवरी 2023 को बैंक से 13,56,200 रुपये का पर्सनल लोन करवा लिया। इसके बाद गुड्डू को कई बार फोन किया गया, मगर फोन नहीं उठा। मौके पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।
जांच आगे बढ़ी तो बैंक ने पाया कि कर्मचारी ने फर्जीवाड़ा कर किसी अन्य व्यक्ति की सैलरी स्लिप जमा करवाई है। इस फर्जीवाड़े में बैंक क्रेडिट कार्ड टीम लीडर राज चौधरी भी शामिल हैं। दोनों ने मिलकर बैंक को लाखों रुपये का चूना लगाया है। शाखा प्रबंधक सुनील गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू निवासी 52/171 आदर्श बिहार, बुद्धेश्वर मंदिर लखनऊ, राज चौधरी निवासी 5/371A तलैया फजल इमाम, ठंडी सड़क फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।