फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cunning man evaded the law for 42 years by changing his identity; now behind bars.

Farrukhabad News: 42 साल नाम बदलकर चकमा देता रहा शातिर, अब पहुंचा जेल

Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cunning man evaded the law for 42 years by changing his identity; now behind bars.
कायमगंज। हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर 46 वर्ष पहले सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला शातिर बदमाश 42 साल तक नाम बदलकर अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। जिला न्यायालय से सजा मिलने के बाद वह उच्च न्यायालय में अपील के दौरान फरार हो गया था। उसके खिलाफ हाईकोर्ट से वारंट जारी था। आखिरकार कायमगंज कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आठ सितंबर 1980 को कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जगतापुर निवासी हरिश्चंद्र उर्फ पक्का उर्फ गिरंद सिंह ने अपने चार साथियों भगवान दास, प्रेम सिंह, पुत्तीलाल और मन्ना सिंह के साथ तमंचा, चाकू और लाठी के बल पर हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर धावा बोला था। तत्कालीन एएसएम कृपास्वरूप सक्सेना को बंधक बना लिया था और टिकट बिक्री के करीब दो हजार रुपये, रेलवे के अभिलेख तथा यात्रियों का सामान भी लूट लिया था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि एफआईआर में उसका नाम ''पक्का'' दर्ज था। बाद में उसने हरिश्चंद्र उर्फ पक्का नाम रख लिया और इधर-उधर अलग-अलग शहरों में रहता रहा। कायमगंज के चियोलारा गांव का मूल निवासी पक्का यहां गिरंद सिंह के नाम से जाना जाता था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलता रहा। वह कभी हरदोई, फतेहपुर, कानपुर तो कभी लुधियाना में अपने बेटों के यहां ठहरता था। बाद में वह गांव जगतापुर थाना इंदरगढ़ में दूसरी शादी कर वहीं रहने लगा लेकिन पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट के मामले में अन्य चारों को सजा मिल गई थी, जबकि हरिश्चंद्र उर्फ पक्का फरार हो गया था। जिला न्यायालय ने 23 मार्च 1984 को उसे चार वर्ष के कठोर कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट से जारी वारंट के आधार पर बुधवार को श्यामनगर के पास एक बाग से पक्का को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed