फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cultural programs enthralled everyone, talent shown in sports

Farrukhabad News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा, खेलों में दिखाई प्रतिभा

Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs enthralled everyone, talent shown in sports
फर्रुखाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में सोमवार को वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। इसके साथ ही खेलकूद में विजेता खिलाड़ियों कोे पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिखलाइट रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ के ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने मां तुझे सलाम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा। पिरामिड बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रशांत सिंह, सूर्यांश यादव, तनिष कटियार, बालिका वर्ग में इशिता सिंह, अनुष्का मिश्रा, संस्कृति मिश्रा, 200 मीटर बालक वर्ग में अनुराग सिंह, प्रशांत, कृष्णा यादव, बालिका वर्ग में इशिता, अनुष्का मिश्रा, आराध्या यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में अदनान उस्मानी, सूर्यांश सिंह, अभय प्रताप, बालिका वर्ग में मेघा, आराध्या, रिया यादव, ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में सपना, पार्थवी दुबे, कौशिकी कटियार, बालक वर्ग में सुरजीत, यशदीप और अभिनव ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव व राजीव मोहन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed