फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing remained closed for six hours in the sugar mill, cleaning of the plant from today

Farrukhabad News: चीनी मिल में छह घंटे बंद रही पेराई, आज से प्लांट की सफाई

Wed, 22 Feb 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crushing remained closed for six hours in the sugar mill, cleaning of the plant from today
कायमगंज। चीनी मिल में तकनीकी खराबी से छह घंटे पेराई कार्य ठप है। यार्ड में जमा गन्ने की पेराई न हो पाने से प्लांट की सफाई का कार्य बढ़ा दिया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे से प्लांट की सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मिल प्रशासन ने सोमवार को यार्ड में जमा गन्ने की पेराई कर मंगलवार से 32 घंटे के लिए प्लांट की सफाई करने के लिए काम रोके जाने की सूचना किसानों को दी थी। मिल की पुरानी जर्जर मशीनें पेराई सत्र के अंतिम समय में धोखा दे रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे प्लांट के आईडी फेन के स्टार्टर में धमाका हो गया। इसके बाद पेराई कार्य ठप हो गया। मिल के यार्ड में जमा गन्ने की तौल भी नहीं हो सकी थी। तकनीकी टीम ने मरम्मत कर शाम 4 बजे प्लांट चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिल यार्ड में गन्ने की तौल कराने आए किसान परेशान रहे। किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे लेटे और बैठे नजर आए। उनका कहना था अगर प्लांट ठीक करने से पहले ही सफाई कार्य शुरू कर दिया जाता तो उनका गन्ना काफी सूख जाता। प्लांट चालू होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

मिल प्रशासन ने छह घंटे तक पेराई कार्य ठप होने से प्लांट की सफाई का समय बढ़ा दिया है। अब बुधवार सुबह 10 बजे से सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि यार्ड में जमा गन्ने की रात भर में पेराई हो जाएगी। किसानों को गन्ना न लाने के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed