{"_id":"669c16a6e9d8fa32b5091374","slug":"crowd-gathered-in-tajiya-alam-procession-of-teej-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113629-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीजे के ताजिया अलम जुलूस में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीजे के ताजिया अलम जुलूस में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
कायमगंज। कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन की याद में तीजे के मौके पर देर रात नगर से गमगीन माहौल व मातमी धुनों के बीच ताजिया अलम जुलूस निकाला गया। याद ए हुसैन में निकले ताजिया अलम जुलूस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी।
मुहर्रम की 12 तारीख को देर रात अकीदतमंद जामा मस्जिद पर ताजिया अलम लेकर पहुंचे। इसके साथ ही छोटे-छोटे अलम भी पहुंचे। चमकीली पन्नी से बना अलम आकर्षक लाइटिंग से जगमगा रहा था। ईशा की नमाज के बाद यह अलम यहां से उठाया गया। अलम जुलूस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी।
अलम के आगे-आगे चार पहिये की हाथ गाड़ी पर इस्लामी हरे रंग का परचम लहरा रहा था। याद ए हुसैन में अलम के आगे मातमी धुनों से ढोल बजते चले। कलाकार भी आगे-आगे करतब दिखाते चल रहे थे। जुलूस में या अली या हुसैन की सदाओं के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। अलम जुलूस देर रात काजम खां, बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, गल्ला मंडी होता हुआ जटवारा स्थित इमामबाड़े तक पहुंचा। इस मौके पर मुन्ने खां, आसिफ मंसूरी, आरिफ परवेज, अब्दुल अली, बहार मियां, जफर मंसूरी साथ रहे।