फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crop field problem in farrukhabad

रामगंगा में पानी बढ़ने से हो रहा खेतों में कटान, कई गांवों की चिंता बढ़ी

Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crop field problem in farrukhabad
गांव भटौली के पास कटान करतीं रामगंगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर में रामगंगा में पानी बढ़ने से अलादपुर भटौली में कटान तेज हो गया है। पिछले दो दिनों में किसानों की 50 बीघा जमीन कट चुकी है। उधर, गंगा में जलस्तर तो सामान्य है लेकिन 50 बीघे में कटान शुरू होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव अलादपुर-भटौली रामगंगा के किनारे बसे हैं। वर्ष 2017-18 में रामगंगा में आई बाढ़ से गांव अलादपुर पूरा कट चुका था। कुछ ही घर शेष बचे थे। अब भटौली गांव का नंबर है। इस गांव के किसानों की भूमि भी रामगंगा की तेज धार से कट रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव के रामदास, मुन्नालाल, रामप्रसाद, रामदीन, संजीव कुमार, धनीराम, रामेश्वर, छोटेलाल, किशनचंद, हरिश्चंद्र आदि ग्रामीणों की लगभग 50 बीघा जमीन दो दिनों में कट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर रामगंगा बह रही हैं। रामगंगा में खो, हरेली व रामनगर से 2261 क्यूसेक पानी पानी छोड़े जाने से उसका जलस्तर 134.00 मीटर से बढ़कर 134.20 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा व रामगंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन से रामगंगा की धारा को मोड़े जाने की मांग कई सालों से करते आ रहे हैं। पर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed