फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crop failure in the deaths of two farmers

फसल की बर्बादी में दो और किसानों की जान गई

Mon, 04 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crop failure in the deaths of two farmers
नवाबगंज में अलग-अलग स्थानों पर फसल की बर्बादी ने दो और किसानों की जान ले
विज्ञापन
ली। एक किसान ने फसल बर्बाद होने के सदमे में पिछले दिनों खुद को आग लगा ली थी। उसने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य किसान का खेत पर काम करते समय दम निकल गया।

थाना क्षेत्र के गांव नादी वीरपुर निवासी सोनू के मुताबिक उनके चाचा धर्मपाल सिंह (45) पुत्र नवरत्न सिंह ने 27 अप्रैल को फसल बर्बाद होने पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसे धर्मपाल सिंह को सैफई रिफर कर दिया गया। दो दिन के बाद चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन धर्मपाल को घर ले आए। सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे धर्मपाल सिंह की घर में ही मौत हो गई। सोनू सिंह ने बताया कि धर्मपाल ने कर्ज लेकर आलू और गेहूं की फसल की

थी। लेकिन बरसात से दोनों फसलें बर्बाद हो गईं। इससे दुखी होकर धर्मपाल ने खुद को आग लगा ली।  घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। उधर, थाना व कसबा निवासी नन्हेंलाल जाटव (58) का बबना रोड पर खेत है। सोमवार को वह खेत पर काम कर रहे थे। तभी बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। दोपहर को उनका पुत्र पप्पू खाना देने खेत पहुंचा तो पिता को

बेहोश पड़ा देख घर जाकर इसकी सूचना दी। परिजन नन्हेंलाल को नर्सिंग होम लाए। यहां डाक्टर ने नन्हेंलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन फसल खराब होने के सदमे में हृदयगति रुकने से मौत होना बता रहे हैं। सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed