{"_id":"64d27db2a85661a3b00ef639","slug":"crisis-on-ration-of-five-thousand-flood-victims-due-to-road-cut-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1620-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क कटने से पांच हजार बाढ़ पीड़ितों के राशन पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क कटने से पांच हजार बाढ़ पीड़ितों के राशन पर संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। गंगा की बाढ़ में सड़क कटने से अमृतपुर क्षेत्र के पांच हजार कार्डधारक बाढ़ पीड़ितों के राशन पर संकट है। गांव तक वाहन न पहुंच पाने से कोटेदार राशन का उठान नहीं कर पा रहे हैं।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 100 से अधिक गांव गंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं। भरखा व जसूपुर के बीच बाढ़ के पानी में सड़क कट जाने से कोई भी बड़ा वाहन नहीं निकल पा रहा है। इससे 10 ग्राम पंचायतों के कोटेदार गांव तक वाहन न पहुुंचने से राशन का उठान नहीं कर पा रहे हैं। इसमें गांव आंतर, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, बर्राखेड़ा, सवासी, महमदगंज, तेरा अकबरपुर, कड़हर, खुटिया, सरह व जिठौली के कोटेदारों ने अभी तक वितरण के लिए राशन का उठान नहीं कर पाया है।
इन कोटेदारों द्वारा पांच हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाता है। यदि राशन का उठान न हो पाया तो बाढ़ पीड़ितों के सामने राशन का संकट आ सकता है। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर समस्या बताई। कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी कटी हुई सड़क पर गिट्टी डलवा दे तो बड़े वाहन निकलने लगेंगे और कोटेदार राशन का उठान कर कार्डधारकों को वितरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह इस समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।