फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crisis on potato and mustard due to cloud cover in the sky

आसमान में छाए बादल से आलू व सरसों पर संकट

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crisis on potato and mustard due to cloud cover in the sky
शहर के अंगूरीबाग में आग तापते लोग। संवा - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाने से आलू और सरसों की फसल पर संकट गहराने लगा है। परेशान किसान आलू को बचाने के लिए झुलसा रोधक दवाओं का छिड़काव करने लगे हैं। दिन भर ठिठुरन से लोग अलाव के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन

दो दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार को अचानक घने बादल हो गए। कुछ देर के लिए ही धूप दिखाई दी। बादलों के साथ हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। बादल आलू की फसल के लिए घातक है। किसानों ने आलू में झुलसा रोधक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी सरसों की फसलों में माहू लगने की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो आलू और सरसों की फसल में काफी नुकसान होगा। बादलों के साथ हवाएं चलने से लोग अलाव के सामने हाथ सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रोता
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नया कोठा पार्चा स्थित श्रीराम जानकी खाटू श्याम महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे श्रोता देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। आयोजन में श्याम सुंदर लल्ला्, शिवम वर्मा, सार्थक गुप्ता, अक्षत गुप्ता, सोम पांडेय, रानू मिश्रा, करन अग्रवाल, रिषभ तोमर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed