{"_id":"5921daed4f1c1b3d6a5362b8","slug":"youth-injured-due-to-bullet-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
फर्रुखाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
student murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर के गांव राई निवासी युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
राजीव राठौर शनिवार की रात घर के बरामदे में लेटा था। रात करीब तीन बजे संदिग्ध हालात में राजीव के सीने के पास गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख सुनकर परिवार के लोगों की आंख खुल गई। आनन फानन वे उसे लेकर राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रात के समय कुछ बदमाश घर में घुस आए। खटपट की आवाज होने पर राजीव ने आवाज लगाई। उसी समय बदमाशों ने राजीव पर फायर झोंक दिया।
इससे वह घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों में घरेलू विवाद की भी चर्चा है। उधर, राजेपुर एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें युवक के गोली लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें कोई तहरीर दी गई। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।