फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young men And woman shot dead

युवक-युवती की गोली मारकर हत्या

Wed, 18 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young  men And woman shot dead
अमृतपुर के अलादपुर भटौली गांव में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां
विज्ञापन
आशिकी में जीजा और मौसेरी साली की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों का शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया। तड़के दोनों का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के भाई औरचाचा सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर में मृतका के पिता को हिरासत में ले लिया गया। एसपी ने मौका मुआयना किया। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी धर्मेंद्र वर्मा (22) पुत्र मेघनाथ की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव अलादपुर भटौली निवासी नीरज कुमारी पुत्री पृथ्वीराज के साथ जून 2014 में हुई  थी। आपसी विवाद के चलते नीरज करीब तीन माह पहले मायके आ गई। चर्चा है कि गांव में ही

रहने वाले पृथ्वीराज के मौसेरे भाई गयालाल की बेटी पूनम से धर्मेंद्र के संबंध हो गए थे। इसी बात को लेकर मंगलवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें धर्मेंद्र अपने पिता मेघनाथ के साथ अलादपुर भटौली आया। यहां धर्मेंद्र और उसकी मौसेरी साली पूनम (नीरज कुमारी की मौसेरी बहन) के संबंधों को लेकर पंचायत होने के बाद धर्मेंद्र ने नीरज कुमारी को साथ रखने की हामी भर दी। इस दौरान मेघनाथ वापस लौट गया, जबकि धर्मेंद्र ससुराल में रूक गया। बुधवार तड़के धर्मेंद्र और पूनम (18) का

शव सड़क के किनारे मिला। जीजा-साली का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर एसपी विजय यादव मातहतों के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों के साथ ही ग्रामीणों से भी पूछताछ की। मृतक के पिता मेघनाथ ने पूनम के भाई संतोष कुमार, उसके चाचा प्रेमपाल एवं नीरज कुमारी के भाई विनोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रात में धर्मेंद्र और

पूनम को एक साथ देखने पर आरोपियों ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोपहर बाद पूनम के पिता गयालाल को हिरासत में ले लिया है। एसपी विजय यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की पड़ताल में खुलने लगी हैं परतें
आनर किलिंग का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस खुलेतौर पर आनर किलिंग कहने से बच रही है, लेकिन उसकी पड़ताल में जो बाते सामने आई है, उससे डबल मर्डर की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि धर्मेंद्र और पूनम के बीच काफी पहले से संबंध थे। अलाहदादपुर में धर्मेंद्र की ननिहाल है। इस वजह से वह यहां अक्सर आता जाता था। पृथ्वीराज के साथ ही उनके मौसेरे भाई गयालाल के

घर भी जाता था। इसी दौरान गयालाल की बेटी पूनम से प्रेम हो गया। रिश्तेदारी के कारण किसी को शक नहीं हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पूनम की उम्र कम होने की वजह से परिजनों ने धर्मेंद्र की शादी नीरज कुमारी से करा दी। लगा कि धर्मेंद्र की शादी होने के बाद वह पूनम को भूल जाएगा, लेकिन हुआ एकमद उल्टा। शादी के बाद धर्मेंद्र साली के रिश्ते से पूनम से खुलेतौर पर मिलने जुलने लगा। नीरजा ने इसका विरोध भी किया था। इस पर वह दूसरी शादी करने की
विज्ञापन


धाैंस देकर प्रताड़ित करता था। नीरज की मां मीना देवी की मानें तो धर्मेंद्र ने जनवरी में नीरज को फांसी लगाकर मार डालने की कोशिश की थी। इसके बाद से नीरजा अपने मायके आ गई थी। दूसरी तरफ पूनम के परिजनाें का कहना है कि उन्हें धर्मेंद्र की शादी के आठ माह के बाद तब इसकी जानकारी मिली जब नीरजा ने वाकया बताया। इस पर वे निगरानी होने लगी। इसी से उसके कक्षा 8 पास करने के बाद आगे की कक्षा में दाखिला नहीं दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंध जोड़ने के चक्कर में बढ़ी बात
ग्रामीणों के मुताबिक गयालाल एवं पृथ्वीराज आपस में मौसेरे भाई होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी हैं। रिश्ते के साथ ही पड़ोसी होने की वजह से दोनों का आपस में मेलजोल था। इस वजह से दोनों के परिवार के लोगों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। इन्हीं प्रगाढ़ संबंधों के बीच नीरज कुमारी का पति धर्मेंद्र मौसेरी साली पूनम (18) पुत्री गयालाल वर्मा को

चाहने लगा। गांव में जीजा-साली के प्रेम संबंधाें से तकरीबन सभी वाकिफ थे। नीरज की मां मीना देवी का कहना है कि धर्मेंद्र व पूनम के बीच प्रेम संबंध होने पर कई बार उसे समझाया। मीना देवी के मुताबिक पूनम को समझाया गया तो वह अपनी बहन कई खातिर रास्ते से हटने को तैयार थी, लेकिन धर्मेंद्र की जिद के आगे वह भी विवश रही। हालांकि वह दोनों की मौत कैसे हुई, इससे अनभिज्ञ है। पूनम के परिजनों का कहना है कि दोनों को कितने गोली मारी यह उन्हें भी पता नहीं है।
  
एक साथ देखने पर उतार दिया मौत के घाट
धर्मेंद्र व पूनम के बीच मिलने का वायदा मंगलवार को ही हो गया था। माना जा रहा है कि भोर में दोनाें मिलने के लिए निकले। इस बीच इन्हें मिलते देख लेने पर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस पूछताछ में गांव के लोगाें ने तड़के  फायर होने की आवाज सुनी थी। इससे साफ है कि हत्या के बाद दोनों शव गांव के बाहर सड़क के किनारे फेंक दिया गया।

कागजातों में देरी होने पर नहीं हुआ पोस्टमार्टम
अमृतपुर के अलादपुर भटौली में धर्मेंद्र और पूनम की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में बवाल से बचने के लिए पुलिस ने  शवों को सील करने के बाद दोपहर दो बजे फतेहगढ़ शव गृह भेज दिया था। कागजातों के पूरे न हो पाने के कारण बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सुनाई आत्महत्या की कहानी
धर्मेंद्र की हत्या में नीरजा के भाई विनोद कुमार का नाम शामिल होने पर नीरजा एवं उसकी मां थाने पहुंची। दोनों ने धर्मेंद्र पर आरोप लगाया कि वह तमंचा लाकर खुद और प्रेमिका पूनम को गोली मारने की धमकी दी थी। रात में किसी वक्त दोनों बाहर निकले और आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक धर्मेंद्र के पिता मेघनाथ ने बहू नीरज कुमारी के भाई विनोद कुमार,  प्रेमिका पूनम  के भाई संतोष और चाचा प्रेमपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट होने के बाद बुधवार की शाम नीरजकुमारी अपनी मां मीनादेवी के साथ थाने पहुंचीं। इन्हाेंने  एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां को बताया कि धर्मेंद्र  चार दिन पहले तमंचा लेकर घर पर आया था। उसने कहा था कि न वह जिंदा रहेगा और न पूनम को रहने देगा। इस पर  धर्मेंद्र को काफी समझाया था। इसके

साथ ही धर्मेंद्र के पिता को भी बुलाया था।  उन्हाेंने बताया कि हो सकता है कि इन लोगों ने आत्महत्या कर ली हो। इनकी बातें सुनने के बाद पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में यह पता किया जा रहा है कि आखिर असलहे कहंा चले गए। जब धर्मेंद्र ने यह सब कहा तो पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। घटनास्थल  बदला हुआ क्यों लग रहा था। इन सभी सवालों में परिवार के लोग खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी होते रही ऑनर किलिंग
ऑनर किलिंग के मामले पहले भी होते रहे हैं। पिछले साल जुलाई व अगस्त में दो प्रमियाें की हत्याएं हो चुकी हैं।  जुलाई में मऊदरवाजा थाना इलाके के हथियापुर में भट्ठा के पास गौहर का सिर कटा शव मिला था। गौहर जयपुर  केे बदनपुर गांव का रहने वाला था। गौहर के पिता ने अज्ञात में मुकदमा लिखवाया था। जांच में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। गौहर के खटकपुरा में रहने वाले युवक की बहन से संबंध थे। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गौहर को

मार डाला था।

इसी साल अगस्त में शहर के खानपुर नगला निवासी महेंद्र कठेरिया की हत्या कर दी गई। महेंद्र का  शव कमालगंज थाना के पिथूपुर मेंहदिया गांव में कुआं से बरामद हुआ था। महेंद्र के हाथ पांव बंधे थे। गला कस कर हत्या की थी। महेंद्र के भाई छबीले ने उसकी प्रेमिका के परिवारी मेघनाद व कश्मीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed