{"_id":"960322253b4efff206d9af3a7ccb2e0b","slug":"woman-shot-dead-by-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने की महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने की महिला की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल क्षेत्र निवासी विवाहित युवती को उसके ही प्रेमी ने गोली से उड़ा
विज्ञापन
दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ कायमगंज के अलावा पुलिस बल मौके पर
पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत
में ले लिया है। एसपी विजय यादव ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की।
थाना क्षेत्र के गांव कैरई निवासी अमीर सिंह की शादी ज्ञानदेवी (28) के साथ हुई थी। अमीर के मुताबिक उसकी ससुराल गांव लक्ष्मणपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर में है। कलान में वह मैजिक चलाता है। पांच दिन से वह ससुराल में ही था। पत्नी ज्ञानदेवी, छोटा भाई अनार सिंह और उसकी पत्नी व अन्य परिजन घर पर ही थे। शुक्रवार की रात अनार सिंह ने उसे सूचना दी कि गांव का करन सिंह और भाभी को उसने कमरे में बैठे देखा। टोकने पर करन फायर करते हुए भाग गया।
सूचना पर वह (अमीर सिंह) अपने साले गुड्डू के साथ शनिवार को घर आया। यहां उसने और भाई ने ज्ञानवती को समझाया। दोपहर में वह साले गुड्डू के साथ भोजन करने लगा। उधर, पत्नी ज्ञान देवी शौच करके आई और बाहर झोपड़ी में बैठ गई। आरोप है कि इसी दौरान करन सिंह आया और ज्ञान देवी को गोली मारकर भाग गया। ज्ञानदेवी की घटनास्थल
पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिवारा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा, कंपिल थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा, सीओ कायमगंज एके रावत और एएसपी रामभुवन चौरसिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इस दौरान पुलिस ने करन सिंह को हिरासत में ले लिया।
पति, देवर और भाई को पकड़ने पर हंगामा
विवाहिता की गोली मार कर हत्या के मामले में पति और भाई समेत तीन को हिरासत में लेने की जानकारी पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सीओ कायमगंज से परिजनों की नोकझोंक हुई। एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।
थाना कंपिल के गांव कैरई निवासी ज्ञानदेवी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति ने गांव के ही करन सिंह पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने करन सिंह और मृतका के पति अमीर सिंह, देवर अनार सिंह और भाई गड्डू को हिरासत में लाकर हवालत में डाल दिया। इस पर मृतका की मां क्रांतिदेवी, पिता रामआसरे,
भाई सुरजीत, ओमकार समेत काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। यहां पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि जिस व्यक्ति ने उनकी बेटी की हत्या की है उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बेटे और दामाद को हवालत में डाल दिया। सीओ कायमगंज एके रावत ने परिजनों को हड़काने लगे। परिजनों ने एएसपी
रामभवन चौरसिया से गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने मृतका के पति, देवर और भाई को छोड़ दिया। एसपी विजय यादव के निर्देश पर पुलिस ने करन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।