{"_id":"6ae112b723321c370305d813","slug":"eight-month-old-girl-suffering-from-pneumonia-dies-commotion-and-vandalism-ensue-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176503-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निमोनिया पीड़ित आठ माह की बच्ची की मौत, हंगामा और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निमोनिया पीड़ित आठ माह की बच्ची की मौत, हंगामा और तोड़फोड़
विज्ञापन
जोया। संभल चौराहा स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को निमोनिया पीड़ित आठ माह की बच्ची लाबिया की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। अस्पताल स्टाफ से मारपीट भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। करीब दो घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के सैदरी हरथला गांव निवासी तालिब दिल्ली में कारपेंटर हैं। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले बेटी लाबिया को बुखार आया था और बाद में निमोनिया हो गया। सोमवार सुबह उसे जोया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में अस्पताल स्टाफ ने उसे अचेत अवस्था में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
इससे नाराज परिजन वापस अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान स्टाफ से मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने भी मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -