{"_id":"6ae111c95bb76a87ba07bcdc","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-car-two-friends-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1985777-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल
बीबीडी। किसान पथ पर मंगलवार को विपरीत दिशा से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कमालू (21) की मौत हो गई और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाराबंकी में सदरुद्दीन गांव के टेरा दौलतपुर निवासी कमालू हैदराबाद के एक होटल में काम करता था। वह कुछ दिन पहले घर आया था। सुबह बाराबंकी से अपने बहनोई मो. रफी को छोड़ने बीबीडी के उत्तरधौना आया था। वहां उसका दोस्त उपकार और परिचित युवती जाह्नवी मिले। तीनों बाइक से घूमने निकले थे और दुगरा मोड़ के पास हादसा हो गया। टक्कर से बाइक 10 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों की सूचना पर पुलिस तीनों को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने कमालू को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कमालू के पास मिले दस्तावेज और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर तीनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उपकार के परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। कमालू तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि चालक कार छोड़कर भागा है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।