फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife coming with teacher leaders looted by miscreants

पत्नी के साथ आ रहे शिक्षक नेता को बदमाशों ने लूटा

Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी से पत्नी के साथ लौट रहे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री
विज्ञापन
के साथ मारुति कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मोहल्ला चांदपुर निवासी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया शमसाबाद में शिक्षक हैं। नरेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह बाइक से पत्नी अशोक लता राजपूत के साथ मैनपुरी से घर लौट रहे थे। वह मैनपुरी में पढ़ रहे अपने पुत्र से मिलने गए थे। डा. ओमप्रकाश स्कूल ऑफ

मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के पास मारुति कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर नरेंद्र सिंह की बाइक रोक ली। तीन बदमाश कार से उतरे। एक बदमाश ने तमंचा लगाकर शिक्षक नेता की पत्नी से सोने की जंजीर, कुंडल लूट लिए। बदमाश कार में बैठकर

मोहम्मदाबाद की ओर भाग खड़े हुए। शिक्षक नेता ने कार का पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इस पर वह रुक गए। 27 जुलाई को शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी। पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसआई गयाप्रसाद वर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed