फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers beat JE hostage

जेई को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 09 Mar 2018 11:42 PM IST
farraukabad
farraukabad Updated Fri, 09 Mar 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चोरी की बिजली से निजी नलकूप चलाने की सूचना पर चेकिंग को पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर व टीम के सदस्यों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा। जेई की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
गांव सातनपुर कोठा निवासी प्रभातचंद्र शुक्रवार को चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे थे। बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार को इसकी सूचना मिली। सूचना वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच में बिजली चोरी कर नलकूप चलाने की पुष्टि हुई। बस इतनी देर में नलकूप स्वामी प्रभातचंद्र के परिवार के लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए और जेई समेत बिजली कर्मियों को घेर कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रभातचंद्र को हिरासत में ले लिया। जेई ने प्रभातचंद्र, उसकी पत्नी मंजूदेवी और भाई सुभाषचंद्र समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी।
विज्ञापन

इनसेट
बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदाबाद। बिजली विभाग के जेई वेदप्रकाश भारती ने चेकिंग के दौरान गांव पट्टी खुर्द निवासी धनपाल, जयसिंह, गांव नगला समई निवासी राजाराम, दुष्यंत सिंह, रामसनेही यादव, गांव अलीदादपुर निवासी श्रीमोहन सिंह, गांव नगला चूंडा निवासी योगेंद्र सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इस पर जेई ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन


12 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
राजेपुर। अवर अभियंता अजय सिंह यादव ने कटा कनेक्शन होने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए 12 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने अम्मरपुर निवासी रामकिशन, निर्मला पत्नी मनोहर, मालती पत्नी जगन बाल्मीकि, लेखराज, भैयालाल बाथम, हरी सिंह, बिट्टो देवी पत्नी शिशु पाल, रीता पत्नी जगपाल, दयाराम, महेंद्र सिंह, सत्यपाल और रामचंद्र के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। (ब्यूरो)


किशोरी को ले गया प्रेमी
कमालगंज। थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी गांव का ही युवक गुरुवार की सुबह बहला कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने मामले की तहरीर दी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed